एसपी के फेसबुक पर पोस्ट किया, इंसाफ के लिए मैं क्रिमिनल बनूंगा

Post on SP facebook I become criminal for justice

Facebook Post

बिहारशरीफ: 9 अगस्त 2015 की रात नगर थाना क्षेत्र के प्रोफेसर कॉलोनी में छात्र जितेंद्र कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 9 माह बीत जाने के बाद भी पुलिस हत्यारों का पता नहीं कर सकी है। मृतक के बड़े भाई बरबीघा निवासी रविकांत कुमार ने गुरुवार को नालंदा एसपी के फेसबुक पर अपना पोस्ट शेयर कर कहा- एसपी साहब मेरे भाई की हत्या के बाद मुझे इंसाफ नहीं मिला है। नालंदा पुलिस को बताया जिम्मेदार...
- रविकांत ने लिखा कि मैं अब क्रिमिनल बनने को मजबूर हूं।
- 9 माह तक मैं थाने का चक्कर काटकर थक गया हूं।
- मैं गलत रास्ता चुन रहा हूं, इसकी जिम्मेवार नालंदा पुलिस है। 

अपराधी जल्द होंगे गिरफ्तार : प्रभारी एसपी

प्रभारी एसपी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस अपराधी को जल्द गिरफ्तार करेगी। एसएचओ को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। मृतक के परिजनों को बुलाकर समझाया जाएगा।

क्या था मामला

- 9 अगस्त 2015 की रात नगर थाना क्षेत्र के प्रोफेसर कॉलोनी में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
- मृतक बरबीघा के किशुनपुर केवल बिगहा गांव निवासी राजो महतो का पुत्र जितेन्द्र कुमार था।
- जितेन्द्र बीए का छात्र था, वह प्रोफेसर कॉलोनी में किराए पर रह रहे अपने बड़े भाई के साथ रहकर पढ़ाई करता था।
- घटना की रात वह घर से टहलने निकला था उसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी।
- घटना के 9 माह बीत जाने के बाद भी पुलिस अपराधियों तक नहीं पहुंच सकी है।
- इस कांड के अनुसंधान को कुछ लोगों से पूछताछ के बाद ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है।
- पूछताछ के बाद पुलिस इतना अनुमान लगा सकी थी कि इस कांड को प्रेम-प्रसंग में अंजाम दिया गया है।
Source: Bhaskar
Labels:

Post a Comment

Incredible Bihar

(c) All right reserved by Incredible Bihar

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget