पटना: तेल कंपनियों ने पेट्रोल व डीजल के दाम में बढ़ोतरी की है। पटना में पेट्रोल की कीमत में प्रति लीटर 1.26 रुपए और डीजल के दाम में प्रति लीटर 3 रुपए की वृद्धि की गई है। नई दर शनिवार आधी रात से लागू भी हो गई।
राजधानी में डीजल अब 50.45 रुपए की जगह 53.45 रुपए प्रति लीटर मिलेगा। इंडियन अॉयल कॉरपोरेशन के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि और डॉलर के मुकाबले रुपए के मूल्य में गिरावट के कारण दाम बढ़ाए गए हैं।
Source: Bhaskar

Post a Comment