नीतीश को चढ़ा नशा जल्द ही उतरेगा, बिहार नहीं गुजरात है रोल मॉडल : रघुवर

Raghubar Das on temperance Gujarat is a role model not Bihar

Raghuwar Das

रांची: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सत्ता का नशा चढ़ गया है, यह जल्द ही उतर जाएगा। ये बातें मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहीं। वे मंगलवार को सूचना भवन में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने सवाल किया कि किसने 10 वर्षों तक बिहार को नशेड़ी बना कर रखा। वहां के लोगों को दारू पिलाकर नस्ल खराब करने की कोशिश की गई और अब शराबबंदी लागू कर वाहवाही लूटी जा रही है। नीतीश ने खुलवाई थी शराब की दुकानें...
- रघुवर ने कहा कि नीतीश ने अपने पहले कार्यकाल में खुद गांव-गांव में शराब की दुकानें खुलवाईं।
- बिहार के लोगों को नशे की लत लगवाई। बाद में आधी आबादी का वोट लेने के लिए राजनीति के तहत शराबबंदी का दिखावा कर रहे हैं।
- सीएम से जब मीडिया कर्मियों ने पूछा कि क्या वे भी झारखंड में शराबबंदी लागू करेंगे, तो उन्होंने कहा कि बिहार हमारा रोल मॉडल नहीं है।
- वहां की सरकार विकास की बात नहीं कर रही। बेरोजगारी और गरीबी कैसे मिटे, इस बारे में नहीं सोच रही।
- सिर्फ शराबबंदी की बातें हो रही हैं। झारखंड का सामाजिक परिवेश और माहौल बिहार से बिल्कुल अलग है।
- नीतीश शराबबंदी पर झारखंड के गरीबों की चिंता करने का दिखावा कर रहे हैं।
- उन्हें बताना चाहिए कि 15 साल से बिहार सरकार झारखंड के गरीब आदिवासी किसानों की जमीन का नक्शा दबाकर क्यों बैठी है।
- इससे जमीन का सही आकलन नहीं हो पा रहा है। मैंने खुद बिहार जाकर नक्शा सौंपने की अपील की थी, लेकिन नहीं दिया गया।
- पूर्व सीएम जीतनराम मांझी ने कहा था कि वे नक्शा दे देंगे। नीतीश ने पूर्व की सरकार के वादे पर अमल नहीं किया।
Source: Bhaskar
Labels:

Post a Comment

Incredible Bihar

(c) All right reserved by Incredible Bihar

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget