पटना: आदित्य हत्याकांड के मुख्य आरोपी राकेश रंजन उर्फ रॉकी यादव की मां और JDU MLC मनोरमा देवी फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इसी बीच रॉकी के बारे में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। एक हिंदी पेपर में छपी खबर के अनुसार रॉकी कोई अमीर बाप का बिगड़ैल बेटा नहीं, बल्कि शातिर अपराधी था। वह नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने में मुख्य भूमिका निभाता था।
आईबी के राडार पर था रॉकी
- दबंग नेता बिंदी यादव का बेटा रॉकी यादव शातिर अपराधी था।
- 2011 में पुलिस ने AK-47 की 4000 गोलियों के साथ बिंदी यादव को गिरफ्तार किया था।
- पंजाब से हथियारों का खेप लाने का काम रॉकी ने किया था।
- आईबी ने गोलियों के इस कन्साइनमेंट का पता रॉकी के टेलीफोन कॉल्स से किया था।
- आईबी ने 2011 में होम मिनिस्ट्री को एक रिपोर्ट दी थी, जिसमें बताया गया था कि बिंदी यादव नक्सलियों का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर है।
- रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि बिंदी यादव नक्सलियों द्वारा वसूली गई लेवी का भी हिसाब रखता है।

नक्सलियों से जान का खतरा बताकर रॉकी ने लिया था हथियार का लाइसेंस
- नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने के मामले में आरोपी बिंदी यादव के बेटे रॉकी ने दिल्ली से हथियार का लाइसेंस लिया था।
- इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार रॉकी ने दिल्ली पुलिस को बताया था कि उसे नक्सलियों से जान का खतरा है।
- रॉकी ने खुद को झारखंड के नक्सल प्रभावित जिले चतरा का निवासी बताया था।
- उसने कहा था कि वह रामिया कन्स्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी का डायरेक्टर है।
- रॉकी ने लाइसेंस लेते समय नेशनल राइफल एसोसिएशन से मिले शूटर का सर्टिफिकेट भी दिया था।
- रॉकी को 2013 में लाइसेंस मिला था और यह 2018 तक वैलिड था।

बरेटा की लकीरें, लिखेंगी रॉकी की तकदीर
- गया के आदित्य सचदेवा हत्याकांड में इटली मेड बरेटा पिस्टल की लकीरें अब रॉकी यादव की तकदीर लिखेगी।
- फॉरेंसिक साइंस लेबोरेट्री (एफएसएल) के बैलेस्टिक एक्सपर्ट आदित्य के सिर में मिले पिलेट्स और रॉकी की पिस्टल के मिलान में जुटे हैं। जल्द ही पूरा मामला साफ हो जाएगा।

क्या है मामला
- बिहार के गया से JDU MLC मनोरमा देवी के बेटे रॉकी यादव ने पिछले शनिवार को रोड रेज में कारोबारी सरदार श्याम सचदेवा के बेटे आदित्य सचदेवा को गोली मार दी थी।
- इस मामले में रॉकी यादव और उसके पिता बिंदी गिरफ्तार हो चुके हैं।
- बिंदी यादव के घर पुलिस ने छापेमारी की थी, जिसमें शराब के बोतल बरामद किए गए थे।
- इसके बाद MLC मनोरमा देवी पर भी केस दर्ज हो गया और उनके खिलाफ वारंट जारी हो गया।
- वारंट जारी होते ही मनोरमा देवी फरार हो गईं हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Source: Bhaskar

Post a Comment